संदेश

चित्र
दरियागंज का किताब   बाज़ार अगर आप दिल्ली में रहते हैं और किताबों के शौक़ीन हैं तो आप ज़रूर ही दरियागंज के किताब बाज़ार के बारे में जानते होंगे . जब मैं पहली बार दिल्ली आया था तब किताबों की समझ नही थी . हम सिर्फ इसीलिए इस बाज़ार जाते थे की यहाँ सस्ती किताबे मिल जाती थी . लेकिन जब पढना शुरू किया तो धीरे धीरे ये मालूम चला की यहाँ से सिर्फ सस्ती किताबे ही नहीं बल्कि दुर्लभ किताबे भी खरीदी जा सकती है , इस बाज़ार में घूमना हमेशा अच्छा लगता था . पहले   रविवार के दिन सुबह ८ बजे से ये बाज़ार शुरू होता था और शाम तक खुला रहता था . दिल्ली गेट से लेकर लोहे के पुल तक ये बाज़ार फैला हुआ था . 2 साल पहले इसका पता बदल गया है . अब यह बाजार आसफ अली मार्ग महिला हाट पर चला गया है . पहले जैसी रौनक तो नहीं दिख रही है पर किताबे आज भी पढने वालों का राह देख रही है . आज काफी समय बाद जाने का मौका मिला . बहुत अच्छा लगा . किताबों की वही खुशबू आज भी बाज़ार में